कानपुर ब्रेकिंग: भाजपा नेत्री किरन निषाद की स्कॉर्पियो से डंफर की टक्कर, बड़ा हादसा टला
कानपुर ब्यूरो | कानपुर के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गुफ्तारघाट के पास एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया।
नगर निगम का बताया जा रहा एक डंफर, भाजपा नेत्री किरन निषाद की स्कॉर्पियो से जोरदार टक्कर मार गया।टक्कर इतनी तेज थी कि बड़ा हादसा होने की पूरी संभावना थी, लेकिन सौभाग्य से किरन निषाद बाल-बाल बच गईं।
किरन निषाद वर्तमान में नमामि गंगे भाजपा प्रदेश सह संयोजक हैं।घटना के बाद किरन निषाद ने आरोप लगाया कि नगर निगम के नगर आयुक्त उनका CUG नंबर कॉल उठ नहीं रहा हैं। उनका कहना है कि अगर उनकी स्कॉर्पियो न होती तो यह हादसा बेहद गंभीर हो सकता था और मौके पर कई लोगों की जान तक जा सकती थी।घटना गुफ्तारघाट, कोतवाली क्षेत्र, कानपुर की बताई जा रही है। पुलिस प्रशासन को मामले की विस्तृत जांच व कार्रवाई की मांग के साथ सूचना दी गई है।

