BB ओरिजिनलखेलपालीराजस्थान

मंत्रालयिक कार्मिको का मंडल स्तरीय दंगल

Img 20251215 wa0004

पाली। जिला मुख्यालय के सुमेरपुर उपखंड क्षैत्र के जवाई बांध रोड स्थित वाईबेंट हाई स्कूल मे सोमवार से दो दिवसीय 52 वीं मंडल स्तरीय शिक्षा विभागीय मंत्रालय कर्मचारी खेलकूद एवं सांस्कृतिक चयन प्रतियोगिता का समारोह पूर्व आगाज होगा जिसमे पाली,जालोर एंव सिरोही के मत्रालयिक कार्मिक भाग लेगें। संस्थान के निदेशक डा.नारायण विश्नोई ने बताया कि मंडल स्तरीय प्रतियोगिता मे बास्केटबाल, वालीबाल,टेबल टेनिस,केरम,शतरंज, बैडमिंटन, कब्बडी, फुटबॉल टेनिस क्रिकेट,रस्सा कस्सी,लंगोरी, खो-खो,लम्बी कूद,त्रिकूद, तश्तरी फेक, भाला फेक, गोला फेक, सुगम संगीत,एकाभिनय, उकल नृत्य,विचित्र वेशभूषा, हारमोहनियम वादन, तबला वादन, ढोलक वादन,झांझ वादन,समेत विभिन्न प्रकार की दौडो का आयोजन होगा। जिसमे पाली, सिरोही जालोर के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम की तैयारियो को लेकर रविवार को उप जिला शिक्षा अधिकारी शा.शिक्षा बलवीर सिंह राणावत, वाईबेंट हाई स्कूल के चेयरमेन महावीर सिंह, शिक्षा विभागीय मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश बोहरा, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, शा.शिक्षक छोटू सिंह, हेमंत ओझा आदि ने प्रतियोगिता स्थल का जायजा लिया।

राकेश कुमार लखारा की रिपोर्ट ✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp