टावर पर चढ़ी महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, पति की रिहाई की मांग

कानपुर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला मोबाइल टावर पर चढ़ गई और जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगी। महिला अपने पति की रिहाई की मांग को लेकर टावर पर चढ़ी थी, जिससे मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।जानकारी के अनुसार, महिला का नाम नंदिनी बताया जा रहा है, जिसने आरोप लगाया कि उसके पति राकेश सिंह निहार को पास्को एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में जेल भेजा गया है। यह कार्रवाई 11 नवंबर 2025 को थाना सचेडी पुलिस द्वारा की गई थी। महिला का कहना है कि जब तक उसके पति को जेल से रिहा नहीं किया जाएगा, वह टावर से नीचे नहीं उतरेगी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर, डीसीपी और एसीपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए और महिला को समझाकर नीचे उतारने का प्रयास करने लगे।यह पूरा मामला पुलिस कमिश्नर कार्यालय के पास का है, जहां सुरक्षा व्यवस्था को भी बढ़ा दिया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार महिला को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुटी हुई है।फिलहाल, मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और लोगों की भीड़ जमा है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड की रिपोर्ट

