हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

कानपुर नगर। फीलाखाना थाना क्षेत्र में हुए विजय चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपी को मुठभेड़ (हाफ एनकाउंटर) में घायल अवस्था में पकड़ लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते शुक्रवार को सवाई सिंह हाते स्थित एक बिल्डिंग में विजय चौरसिया की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।इसी क्रम में फीलाखाना पुलिस टीम को सूचना मिली, जिसके आधार पर थाना नवाबगंज क्षेत्र अंतर्गत गंगा बैराज के पास संदिग्ध की घेराबंदी की गई। पुलिस को देखते ही आरोपी विशाल गुप्ता ने भागने का प्रयास किया, जिस पर हुई मुठभेड़ में वह घायल हो गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।पुलिस द्वारा आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं, घटना के संबंध में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।इस पूरे मामले में अपर पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) ने जानकारी देते हुए बताया कि हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस की सक्रियता और सतर्कता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

