BB ओरिजिनलअपराधउत्‍तर प्रदेशकानपुर

कमरा नं 302 में हुई आत्महत्या


Img 20260507 wa0015

कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत न्यू शिवली रोड स्थित रास होटल में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक ने रास होटल के कमरा नंबर 302 में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान प्रशांत दीक्षित के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रशांत पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था।

सूत्रों के मुताबिक, मृतक आईपीएल सट्टे में लाखों रुपये हार गया था, जिसके चलते वह भारी कर्ज में डूब गया था। कर्जदारों द्वारा लगातार दबाव और प्रताड़ना के कारण वह मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहा था। इसी तनाव में आकर उसने यह कदम उठाया।

वहीं, परिजनों ने इस मामले में तीन युवकों पर संदेह जताया है। उनका आरोप है कि ये लोग लगातार फोन पर प्रशांत को धमकियां दे रहे थे और पैसों के लिए दबाव बना रहे थे। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित व्यक्तियों की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि होटल के स्टाफ से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि घटना के सभी पहलुओं को स्पष्ट किया जा सके। साथ ही, मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स भी जांच के दायरे में हैं।

फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाने का दावा कर रही है।
बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट

Img 20260403 wa0004

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp