पीड़ित ने लगाया दबंगों व चौकी प्रभारी बेगम पुरवा पर हत्या करा देने का षड्यंत्र रचने का आरोप
कानपुर पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर सहित आला अधिकारियों व तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर चौकी इंचार्ज बेगम पुरवा थाना बाबू पुरवा पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ सबूत साक्ष्य होते हुए भी एफ आई आर दर्ज न करने का आरोप लगाया इतना ही नहीं सैयद इक़्तेदार हुसैन रिजवी ने कहा कि मुझे सूत्रों द्वारा ज्ञात हुआ है कि आरोपियों को चौकी लाकर मोटी रकम लेकर छोड़ दिया आरोपियों के साथियों दबंगों पर सुलह समझौता न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने तथा साथ-साथ चौकी प्रभारी बेगम पुरवा मजीद खान पर हत्या करवा देने की षड्यंत्र रचने की आशंका व्यक्त करते हुए अधिकारियों से सुरक्षा की गुहार लगाई है
जानकारी के अनुसार बाबू पुरवा क्षेत्र में ठेकेदार द्वारा मानक के विपरीत कार्य करने की शिकायत जनता दल सेक्युलर पार्टी के नेताओं ने केस्को विभाग के अधिकारियों से की है शिकायतकर्ता में सैयद इक़्तेदार हुसैन रिजवी भी थे शिकायत के बाद मीडिया में बयान दिया था जो की इंस्टाग्राम पर आरोपियों ने गंदी-गंदी अश्लील कमेंट्स किया था जिसका सबूत साक्ष्य लेकर पीड़ित सैयद इक़्तेदार हुसैन रिजवी ने थाना बाबू पुरवा पुलिस से किया थाने की पुलिस ने बेगमपुर पुलिस चौकी मजीद खान के पास भेज दिया 4 से 5 दिन बीत जाने के बाद भी रिपोर्ट नहीं लिखी गई बल्कि बीते दिनों चौकी इंचार्ज मजीद खान ने आरोपियों को पकड़ कर चौकी में बैठा लिया और सौदेबाजी करके मोटी रकम लेकर छोड़ दिया गया
सैयद इक़्तेदार हुसैन रिजवी ने कहा की चौकी इंचार्ज मजीद खान 3 वर्ष से अधिक समय से तैनात हैं और भ्रष्टाचार में लिप्त है परंतु सेटिंग गेटिंग के चलते हटाया नहीं जा रहा है पीड़ित ने चौकी इंचार्ज मजीद खान के रहते न्याय मिल पाना संभव नहीं है
सैयद इक़्तेदार हुसैन रिजवी ने आरोपियों के साथ-साथ चौकी प्रभारी मजीद खान व बाबू पुरवा पुलिस गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी हत्या की आशंका जताई है उन्होंने मुख्यमंत्री सहित आला अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजकर सुरक्षा की गुहार लगाई है आज तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र दिया जिस पर डी सी पी क्राइम को जांच दी गई।
👉मेरा पोर्टल किसी बात की पुष्ट नहीं करता है ख़बर पीड़ित के बयान प्रार्थना पत्र पर आधारित है।
कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट ✍️

