BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुरधर्म

श्री श्याम भजन व गीत संध्या का दिव्य आयोजन

Img 20260107 wa0010

कानपुर।मंगलवार को भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। लखदातार सेवक फाउंडेशन द्वारा आयोजित तृतीय श्री श्याम महोत्सव के अवसर पर भजन व गीत संध्या का दिव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजन और बाबा खाटू श्याम के दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद पूरा माहौल भक्तिरस में डूब गया। मुंबई से आए सुप्रसिद्ध भजन प्रवाहक प्रमोद त्रिपाठी ने जैसे ही अपने लोकप्रिय भजन प्रस्तुत किए, श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए। इसके बाद जयपुर से आए भजन गायक अभिषेक नामा ने भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। वहीं कानपुर के भजन गायक पुलकित शर्मा ने भी अपने मधुर स्वरों से भक्ति की अविरल धारा बहा दी। भजन संध्या के दौरान पूरा परिसर “हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा” के जयघोष से गूंजता रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन लगातार चलता रहा। समापन सामूहिक महाआरती, शंखनाद और प्रसाद वितरण के साथ श्रद्धा और अनुशासन के वातावरण में संपन्न हुआ। हम ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन करते रहेंगे

कानपुर से राजीव शुक्ला की रिपोर्ट ✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp