BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुरराजनीति

अचल गुप्ता के नामांकन में उमड़ा व्यापारियों का जनसैलाब

Img 20260111 wa0006

ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच दिखी दक्षिण कानपुर के व्यापारियों की ऐतिहासिक एकजुटता

कानपुर।शहर के उत्तर और दक्षिण में विभाजन के बाद हो रहे कानपुर दक्षिण उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव में रविवार को जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अचल गुप्ता, महामंत्री पद के प्रत्याशी पवन तिवारी और कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी अशोक अग्रवाल ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भव्य जुलूस निकालते हुए नामांकन दाखिल किया। मतदान 18 जनवरी को संपन्न होगा।बारहदेवी मंदिर परिसर से शुरू हुआ यह जुलूस देखते-ही-देखते व्यापारियों के विशाल जनसैलाब में तब्दील हो गया। दक्षिण कानपुर के सैकड़ों व्यापारी ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और गगनभेदी नारों के साथ पूरे उत्साह से आगे बढ़ते रहे। जुलूस के मार्ग में जगह-जगह व्यापारियों ने फूल-मालाएं पहनाकर प्रत्याशियों का भव्य स्वागत किया।

👉पूरे क्षेत्र में व्यापारी हितों से जुड़े नारों की गूंज सुनाई देती रही—

📍व्यापारियों की एक आवाज — मजबूत संगठन, मजबूत समाज

📍व्यापार बचेगा तो देश बढ़ेगा-व्यापारी एकता ज़िंदाबाद

📍सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान — यही व्यापारी की पहचान

📍शोषण नहीं, समाधान चाहिए-एकजुट व्यापारी — सशक्त व्यापारसबसे प्रमुख नारा रहा—

👉 “व्यापारी एकता ज़िंदाबाद — सम्मान, सुरक्षा, स्वाभिमान और मजबूत व्यापार”।जुलूस बारहदेवी चौराहा होते हुए भगत नामदेव गुरुद्वारा परिसर पहुँचा, जहाँ मुख्य चुनाव अधिकारी रामेश्वर गुप्ता एवं चुनाव अधिकारी प्रकाश पाण्डेय की उपस्थिति में तीनों प्रत्याशियों ने विधिवत नामांकन दाखिल किया।

👉इस अवसर पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अचल गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा और हितों की रक्षा के लिए वे हर संघर्ष के लिए तैयार हैं। संगठन को और अधिक मजबूत कर व्यापारियों की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा।

👉इस ऐतिहासिक जुलूस में प्रमुख रूप से प्रकाश वीर आर्य, शम्मी मल्होत्रा, रोमी सिंह, विजय गुप्ता, डबली गुप्ता, अरुण कुमार बाजपेयी, बल्देवराज मल्होत्रा, वंदना गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।व्यापारियों की इस अभूतपूर्व एकजुटता ने यह साफ संकेत दे दिया है कि कानपुर दक्षिण उद्योग व्यापार मंडल का चुनाव इस बार बेहद रोचक और निर्णायक होने जा रहा है।

Img 20260111 wa0008

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp