BB ओरिजिनलNews Officeउत्‍तर प्रदेश

गोरखपुर में दो जेई निलंबित,बिजली गड़बड़ी पर कार्रवाई!

गोरखपुर में दो जूनियर इंजीनियर को निलंबित किया ।एसडीओ के निलंबन की संस्तुति; गोरखपुर में बिजली गड़बड़ी सामने आने पर कार्रवाई ।

खजनी उपखंड क्षेत्र में गड़बड़ी के मामले में आखिरकार कार्रवाई करनी ही पड़ी। उनवल उपकेंद्र के जेई अतुल राय, खजनी व गंगटही उपकेंद्र के जेई राजेश मौर्य को निलंबित कर दिया गया है।

खजनी उपखंड के एसडीओ भोलानाथ के खिलाफ निलंबन की संस्तुति की गई है।इनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई मुख्य अभियंता आशुतोष श्रीवास्तव करेंगे।

विद्युत वितरण मंडल द्वितीय के अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार ने यह कार्रवाई की है। बिजली निगम के चेयरमैन डॉक्टर आशीष गोयल के निर्देश के बाद हुई जांच की रिपोर्ट 59 दिन बाद सौंपी गई है।

बिंदास बोल संवाददाता कानपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp