रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न
बलरामपुर।रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में रविवार को सादुल्लाह नगर में भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का संयोजन अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष शहंशाह आलम द्वारा किया गया, जिसमें पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बलरामपुर जिले की कमान मानसिंह चौहान को सौंपते हुए उन्हें पार्टी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। इस घोषणा के साथ ही कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की नीतियों और संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए संगठन का मजबूत होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विश्वास जताया कि मानसिंह चौहान के नेतृत्व में बलरामपुर जिले में पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने जताया आभार नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मानसिंह चौहान ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगे।संगठनात्मक मजबूती और राजनीतिक रणनीति पर मंथनसम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को और सशक्त बनाने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की।प्रमुख रूप से रहे उपस्थितकार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष शहंशाह आलम, जिला उपाध्यक्ष बकरीदुल्लाह, जिला पंचायत प्रत्याशी मान सिंह चौहान, समाजसेवी डॉ. मो. कलाम सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

