BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर

जीआरपी पुलिस का सराहनीय कार्य बिछड़े बच्चों को किया बरामद

Img 20250316 wa0009

कानपुर। रेलवे में यात्रियों के सुरक्षा एवं अपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी० द्वारा दिये गये मार्गदर्शन के क्रम में, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे एन0 कोलान्ची के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज प्रशान्त वर्मा के लगातार मानिटरिंग व निर्देशन के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक कानपुर दुष्यन्त कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में आपरेशन मुस्कान भूले भटके व्यक्ति /गुमशुदा बच्चो/ अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल ओम नारायण सिंह के कुशल नेतृत्व मे दिनांक 04.02.2026 को माघ मेला के दृष्टिगत कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, यात्री प्रतीक्षालय पर भ्रमण/चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नं0 1 पर तीन बच्चे घूमते हुए मिले जो अपने परिजन से विछड़ गए थे । उचित माध्यम पूछताछ करने पर बच्चो द्वारा अपना नाम (1) सोनू (काल्पनिक नाम) पुत्र रविशंकर निवासी सूबेदार खेड़ा थाना कल्यानपुर जिला फतेहपुर उम्र लगभग 11 वर्ष (2) मनोज (काल्पनिक नाम) पुत्र रामनरेश निवासी सूबेदार खेड़ा थाना कल्यानपुर जिला फतेहपुर उम्र लगभग 12 वर्ष (3) पुनीत पाल (काल्पनिक नाम) पुत्र महेन्द्र पाल निवासी गुन्जी थाना कल्यानपुर जिला फतेहपुर उम्र लगभग 15 वर्ष बताया। जिसे तत्काल अपने सुपुर्दगी मे लेकर थाना कार्यालय पर बने हेल्प डेस्क पर बिठाया गया। जरिए उचित माध्यम से बच्चो के परिजन को सूचना दिया गया। थाना कार्यालय पर बच्चो के पिता क्रमशः रविशंकर पुत्र मन्नूलाल, रामनरेश व महेन्द्रपाल निवासी उपरोक्त को सुपुर्द किया गया। परिजन अपने बच्चे को प्राप्त कर काफी खुश हुए। परिजनो द्वारा थाना जीआरपी पुलिस कानपुर सेन्ट्रल की इस सराहनीय कार्य के लिये भूरी भूरी प्रशंसा की गयी। सराहनीय कार्य करने वाली टीम1. ओमनारायण सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल ।2. व०उ०नि० विनोद कुमार यादव, उ०नि० मुकुन्द लाल थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल ।3. हेका शिव सिंह, हेका हरिपाल सिंह, हेका रमेश सोनकर, हे०का० वैश खान थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल ।4. का० सत्येन्द्र सिंह, का० सूर्यकान्त यादव, का० अंकित कुमार थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल ।

Img 20260205 wa0011

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp