पुलिस ने शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाया

कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस की सख्ती दिखी।
कानपुर। कमिश्नरेट पुलिस के निर्देश पर शहर में चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत सेंट्रल जोन में सख्ती बढ़ा दी गई डीसीपी सेंट्रल और एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके के नेतृत्व में काकादेव थाना क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गईकाकादेव थाना प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने अपनी पुलिस टीम के साथ सड़कों पर उतरकर शास्त्री नगर काली मठिया के साथ कई चौराहे पर सघन जांच करते नजर आए चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों, काली फिल्म लगी गाड़ियों और संदिग्ध वाहनों की डिग्गियों ,सड़क किनारे नो पार्किंग पर खड़े वाहनों पर कड़ी कार्यवाही एवं तलाशी ली गई दस्तावेजों की भी गहन जांच की गई। इस चेकिंग के दौरान थाना प्रभारी काकादेव राजेश कुमार शर्मा, चौकी प्रभारी शास्त्री नगर पवन मिश्रा ,उप निरीक्षक नितिन गुप्ता सहित अन्य पुलिसकर्मी तैनात रहे।*
*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

