कांस्टेबल ने ट्रांसजेंडर को सार्वजनिक रूप से चूमा, विभागीय जांच जारी

कानपुर। ग्वालटोली थाना क्षेत्र में एक पुलिस कांस्टेबल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वीडियो में देखा गया कि एक कांस्टेबल ने सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति को गाल पर चूमा, जो वहां रील बना रहा था।घटना आनंदेश्वर मंदिर के पास की बताई जा रही है, जहां पुलिस सुरक्षा में तैनात थी और भीड़ मौजूद थी। वीडियो वायरल होने के बाद कांस्टेबल ने पहले वीडियो हटाने की कोशिश की और बाद में अपना सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिया।मामले की जांच एसीपी कर्नलगंज द्वारा की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार संबंधित कांस्टेबल ग्वालटोली थाने का स्थायी स्टाफ नहीं है बल्कि विशेष ड्यूटी पर तैनात था। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

