BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर

श्री राधा रानी पचरंगी होली महोत्सव आयोजित

Img 20260310 wa0004

कानपुर। किदवई नगर स्थित हनुमत गुरुकुल आश्रम में महिला मंडल एवं मंदिर समिति के संयुक्त तत्वावधान में श्री राधा रानी पचरंगी होली महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय श्रद्धालु एवं पदाधिकारी शामिल हुए। महिला मंडल की अध्यक्ष नीलम चौहान ने बताया कि महोत्सव में फूलों की होली, डांडिया नृत्य और फागुन के भजनों ने भक्तिमय वातावरण बना दिया। शिव संघ परिवार द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा एवं शिव तांडव स्तोत्र का पाठ किया गया। महिला मंडल की बहनों ने फागुन के पारंपरिक गीत प्रस्तुत किए, जिससे पूरा परिसर भक्तिरस में सराबोर हो गया। कार्यक्रम में राधा-कृष्ण की भव्य झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। राधा रानी द्वारा सखियों संग बरसाने की लठमार होली की झांकी ने भक्तों को बरसाने की होली का सजीव अनुभव कराया। श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप ठंडाई, चाट-बतासे गन्ने का रस एवं छोले-चावल वितरित किए गए। महोत्सव के दौरान समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले भाजपा नेता अनूप तिवारी, मनोज सिंह, के.डी. पांडे, सत्यवान सिंह राठौर, आचार्य विमल शास्त्री, पीयूष रंजन मिश्रा एवं सोनू सिंह को सम्मानित किया गया।मंदिर समिति अध्यक्ष रामजीवन तिवारी, महामंत्री मुकुंद गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवराम सिंह, वीरेंद्र चौहान, पप्पू तिवारी, सोनू सिंह, मनोज जैन, सोमनाथ तिवारी, बीनू ठाकुर, अमित मिश्रा, मयंक गुप्ता, विष्णु शर्मा सहित महिला मंडल की महामंत्री रेनू शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष सुधा शुक्ला अंजू दीदी मधु मिश्रा, रानी गुप्ता, बबीता पांडे, शालिनी स्वास्थ्य, लक्ष्मी द्विवेदी, निशि पांडे, श्वेता सिंह, नीलम तिवारी, कंचन सक्सेना, अर्चना सक्सेना, रत्ना गुप्ता, संतोषी गुप्ता, आशा गुप्ता, रंजन अवस्थी, सुषमा भारद्वाज, बीना त्रिपाठी, अर्चना राठौर, संयोगिता तिवारी, ज्योति भदोरिया, गीता यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का स्वागत सनातन वैवाहिक बंधन के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान द्वारा किया गया। 📷कैमरा मैन प्रमोद कुमार के साथ पत्रकार अनिल कश्यप✍️

Img 20260310 wa0001
Oplus 131072
Oplus_131072
Img 20260310 wa0003
Img 20260310 wa0002

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp