आर्य युवा दल द्वारा आयोजित टी -20 क्रिकेट मैच सफलतापूर्वक सम्पन्न

उन्नाव। आर्य युवा दल द्वारा आयोजित टी -20 क्रिकेट मैच रामकली स्टेडियम, शुक्लागंज में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ, जिसमें आर्य युवा दल (A) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आर्य युवा दल (B) को पराजित कर विजय प्राप्त की।मैच प्रारम्भ होने से पूर्व दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने राष्ट्रगीत “वन्दे मातरम्” का सम्मान करते हुए राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। टॉस समारोह में विशिष्ट अतिथि विराट शुक्ला उपस्थित रहे। आर्य युवा दल (B) के कप्तान जय किशन तिवारी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। इस मैच में 15 वर्ष से 53 वर्ष तक के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर खेल भावना और सामाजिक एकता का परिचय दिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए आर्य युवा दल (B) ने निर्धारित 20 ओवरों में 160 रन बनाए। टीम की ओर से आकाश दीक्षित ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 75 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। गेंदबाजी में आर्य युवा दल (A) की ओर से ऋषभ अग्रवाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट प्राप्त किए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी आर्य युवा दल (A) की टीम को ओपनर्स संदीप दीक्षित (28 रन) और नारायण तिवारी (50* रन) ने मजबूत शुरुआत दी। इसके बाद टीम के कप्तान ऋषभ श्रीवास्तव (आर्य) ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 18 गेंदों में नाबाद 54 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल थे। साथ ही उन्होंने गेंदबाजी में 2 विकेट भी लेकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।आर्य युवा दल (A) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 ओवरों में ही लक्ष्य प्राप्त कर मैच अपने नाम कर लिया। मैच में रत्नेश श्रीवास्तव ने निष्पक्ष अंपायरिंग करते हुए खेल को सुचारु रूप से सम्पन्न कराया।मैच के दौरान विनीत वर्मा और सर्वेश श्रीवास्तव ने अपनी शानदार कमेंट्री से पूरे मैच को रोचक और रोमांचक बना दिया। वहीं मयंक सिंह तथा मोनू ने डीजे व्यवस्था संभालते हुए चौकों और छक्कों पर राष्ट्रभक्ति गीत बजाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।समापन समारोह में मुख्य अतिथि विनय मिश्रा (महामंत्री, कानपुर बार एसोसिएशन) ने सभी खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए तथा विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और खिलाड़ियों के उत्साह एवं खेल भावना की सराहना की।इस अवसर पर उपस्थित सभी खेल प्रेमियों और दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।
✒️ उन्नाव _ शुक्ला गंज से रिषभ की रिपोर्ट



