BB ओरिजिनलअपराधउत्‍तर प्रदेशकानपुर

मंदिर से घसीटकर निकाला, बोले- धर्म भ्रष्ट कर रहा है

Photo 1

पुजारी की नॉनवेज खाते तस्वीर, भीड़ ने दौड़ा- दौड़ा कर पीटा:

कानपुर।एक मंदिर के पुजारी की नॉनवेज खाते तस्वीर वायरल हो गई। फोटो देखते ही लोग भड़क गए। रविवार रात 50-60 लोग मंदिर पहुंच गए। पुजारी को परिसर से बाहर बुलाने लगे। आनाकानी करने पर अंदर घुस गए। पुजारी को घसीटकर बाहर ले आए। तस्वीर को लेकर सवाल-जवाब करने लगे। कहासुनी के बीच मामला बिगड़ गया।लोगों ने पुजारी पर थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए। पुजारी खुद बचाने के लिए भागा तो उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगे। मंदिर के आसपास की दुकानों में काम करने वाली महिलाएं बीच-बचाव करने आईं। पुजारी को छोड़ने की मिन्नतें करती रहीं, लेकिन गुस्साई भीड़ पुजारी को मारती रही। करीब एक घंटे तक बवाल होता रहा।घटना रावतपुर के केशवपुरम स्थित भूतेश्वर मंदिर की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह पुजारी को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई। हालांकि, तस्वीर कहां की है, किसने खींची है, किसने वायरल की है, इसे लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।पुजारी ने पुलिस के सामने दावा किया है कि कुछ लोग उन्हें मंदिर से हटवाने की साजिश कर रहे हैं। इसलिए बदनाम करने के इरादे से उनकी पुरानी तस्वीर को एडिट कर वायरल किया गया है।दो दिन पहले फोटो वायरल, मंदिर से बाहर करने की मांगप्रशांत गिरी उर्फ गोलू पंडित, रावतपुर के भूतेश्वर मंदिर में पुजारी और महंत हैं। वह मंदिर परिसर में बने कमरे में ही रहते हैं। दो दिन पहले उनकी नॉनवेज खाते एक फोटो वायरल हुई। फोटो सामने आने के बाद लोग गुस्से में आ गए। धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाने लगे। मंदिर से बाहर करने की मांग करने लगे।बचाने आईं महिलाओं से भी मारपीटरविवार रात कुछ लोग मंदिर पहुंचे और पुजारी से मारपीट कर दी। आसपास की महिलाएं पुजारी को बचाने आईं। उन्हें घेर कर बैठ गईं। भीड़ ने महिलाओं पर भी थप्पड़ों बरसाए। हालात बेकाबू होते देख किसी ने डॉयल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पुजारी को भीड़ से छुड़ाया।वीडियो से पीटने वालों की पहचान कर रही पुलिसथाने में घायल पुजारी प्रशांत गिरी ने रविवार देर रात तहरीर दी। रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया-पीड़ित को भीड़ से सुरक्षित निकाल लिया है। उनकी तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है। मारपीट का वीडियो भी मिला है। उसके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

✒️ कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट

Oplus 131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp