विदाई के बाद लौट रही बारात में बदमाशों ने दुल्हन को

कानपुर देहात। एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है, जहां विदाई के बाद लौट रही बारात को बदमाशों ने निशाना बना लिया।बताया जा रहा है कि गांव से निकलते ही बाइक सवार बदमाशों ने कार को आगे से रोक लिया और लूट की वारदात को अंजाम दे डाला।बदमाशों ने पहले कार चालक के साथ जमकर मारपीट की। जब ड्राइवर को बचाने के लिए दूल्हा कार से नीचे उतरा तो बदमाशों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी।इस दौरान बदमाश दुल्हन के जेवरात लूटकर मौके से फरार हो गए।घटना के बाद पूरी बारात सीधे रसूलाबाद कोतवाली पहुंची, जहां दूल्हा और दुल्हन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

