BB ओरिजिनलNews Office

जिला पूर्ति अधिकारी नें कहा घरेलू गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता, घबराने की जरूरत नहीं।

देवरिया, जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि जनपद में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है। उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की अफवाह या घबराहट में आने की आवश्यकता नहीं है।

🔷जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार पाण्डेय ने जानकारी दी कि जनपद में तीनों गैस कंपनियों- आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल- के माध्यम से डीलरों को नियमित रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सभी घरेलू उपभोक्ता पंजीकृत नंबरों पर मिस्ड कॉल देकर गैस बुकिंग करा सकते हैं।

🔷उन्होंने बताया कि उपभोक्ता बुकिंग के बाद डीएसी (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) बताकर अपनी गैस एजेंसी से सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। बिना पूर्व बुकिंग और डीएसी के गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।

♦इसके अलावा जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी नहीं कराई है, उनसे अनुरोध किया गया है कि वे संबंधित गैस एजेंसी पर जाकर जल्द से जल्द ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करा लें।

👉इन नंबरों पर मिस्ड कॉल देकर करा सकते हैं गैस बुकिंग,♦आईओसीएल (IOCL)- 8454955555♦बीपीसीएल (BPCL)- 7715012345, 7718012345♦एचपीसीएल (HPCL)- 9493602222

बिंदास बोल संवाददाता देवरिया न्यूज़ रूम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp