BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर

बिठूर थाना क्षेत्र में अवैध खनन का खेल,खनन माफिया पूरी तरह बेलगाम

कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र में अवैध खनन का खेल लगातार जोरों पर जारी है। खनन माफिया पूरी तरह बेलगाम नजर आ रहे हैं और प्रशासनिक कार्रवाई का कोई असर दिखाई नहीं दे रहा*।मंधना-बिठूर रोड पर स्थित एक रिजॉर्ट के पास खाली प्लॉट में भारी मशीनों के जरिए बड़े पैमाने पर मिट्टी की खुदाई की जा रही है। इस अवैध खनन के चलते सड़क पर धूल और मिट्टी के गुबार छाए रहते हैं, जिससे राहगीरों का चलना तक मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोग भी इस समस्या से काफी परेशान हैं।हैरानी की बात तब सामने आई जब अवैध खनन से परेशान एक व्यक्ति विरोध स्वरूप खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली के सामने जाकर लेट गया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो प्रशासनिक उदासीनता पर सवाल खड़े कर रहा है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद न तो खनन माफिया पर कोई रोक लग रही है और न ही जिम्मेदार अधिकारी इस पर ध्यान दे रहे हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आखिर किसकी शह पर अवैध खनन का यह खेल खुलेआम चल रहा है।फिलहाल, इस पूरे मामले में प्रशासन की चुप्पी लोगों में नाराजगी बढ़ा रही है और जल्द कार्रवाई की मांग तेज होती जा रही है।

*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp