सुबह 9:00 बजे से गैस बाटला लेने खड़े लोगों में से 50% लोगों को ही मिला गैस, बचे लोग वापस लौटे।

मुंबई। गोरेगांव ईस्ट वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास घाई गैस सर्विस पर लोग सुबह 9:00 बजे से अपना गैस बाटला लेने के लिए लंबी कारों पर खड़े हुए सिर्फ 50% लोगों को ही गैस बाटला उपलब्ध हो पाया बाकी लोगों को बैरंग वापस घर में लौटना पड़ा।

लोगों का कहना है कि सुबह एक ट्रक भर कर बाटला आया था गैस एजेंसी में खाली हुआ परंतु शाम होते होते गैस बाटला खत्म हो गया और हमें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है एक व्यक्ति पिछले तीन दिन से लाइन लगा रहा है परंतु उसे अभी तक उसे गैस बाटला नहीं मिला है।

जब इस बारे में हमने दिखाई गैस एजेंसी के मालिक से बात की तो उन्होंने पहले तो बात करने से मना कर दिया उसके बाद उन्होंने कहा कि कि जितने भी बैटल आए थे वह सब हमने ग्राहकों को दे दिए हैं फिलहाल खत्म हो चुके हैं और कब मिलेगा पुछे जाने पर संतोष जनक जवाब नहीं मिल पाया।
सवाल बनता है कि जब सरकार कहती है कि हमारे पास पर्याप्त संसाधन मौजूद है तो लोगों को लंबी कतारों का सामना क्यों करना पड़ रहा है और लोग खाली हाथ क्यों लौट रहे या तो संसाधन मौजूद नहीं है या गैस एजेंसी की मुनाफाखोरी चल रही है यह जांच का विषय है! सरकार को इसे संज्ञान में लेकर उसकी जांच करनी चाहिए।
बिंदास बोल संवाददाता
सतीशकुमार मंडोरा।

