BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर

महिला ने फांसी लगाकर दी जान

Img 20260326 wa0001

कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र पुराना शिवली रोड पति से विवाद के बाद पत्नी ने पति से कहा मै फांसी लगाने जा रही हु। उसके बाद उसने फांसी लगाकर जान दी। जब पड़ोस में रहने वालीं महिला मित्र उससे मिलने गई तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसके बाद खिड़की से झांक कर देखा तो शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची पुलिस ने पति को फोनकर घटना की जानकारी दी।बीते करीब पंद्रह दिन पहले किराए पर रहने आए थे पति पत्नी कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पुराना शिवली रोड निवासी उमाकांत अवस्थी प्राइवेट कर्मी है परिवार में पत्नी व दो बच्चे है। उमाकांत के मकान में बीते आठ तारीख को सिकंदरा के रहने वाले मोहित कटियार अपनी पत्नी लक्ष्मी विश्वकर्मा (26) के साथ रहने आया था। मोहित ड्राइवर है। मोहित ने बताया कि उसने करीब 6 माह पहले लक्ष्मी से लव मैरिज शादी की थी। वह सुबह करीब सात बजे घर से ड्यूटी जाने के लिए निकला था। जाने से पहले पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उसके बाद वह चला गया था। करीब दस बजे पत्नी ने उसे फोन किया और कहा कि वह फांसी लगाने जा रही अब तुम अपनी लाइफ़ में खुश रहना। उसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके थोड़ी देर बाद जब उसने लक्ष्मी को फोन किया तो किसी ने फोन नहीं उठाया। उसके बाद पड़ोस में पड़ोस में रहने वाली लक्ष्मी की दोस्त पूजा को फोनकर बात कराने की बात कही। जब पूजा बात कराने के लिए गई तो कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से झांक कर देखा तो वह फंदे से लटक रही थी। उसके बाद पूजा ने घटना की जानकारी मकान मालिक को दी। मकान मालिक मौके पर पहुंची और 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थाने का फोर्स फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp