BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर

अशोक नगर स्टेशन रोड पर गरजा बुलडोजर,अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

Img 20260401 wa0009

🛑कानपुर। शहर के अशोक नगर स्टेशन रोड इलाके में आज नगर निगम की सख्त कार्रवाई देखने को मिली, जहां वर्षों से नालियों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया। इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हलचल मच गई और लोगों को बड़ी राहत मिली।दरअसल, कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वार्ड 35 में लंबे समय से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई थी। नालियों पर अतिक्रमण के कारण पानी की निकासी पूरी तरह बाधित हो रही थी, जिससे सड़कों और घरों में गंदा पानी भर जाता था और लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा था।

👉 “समस्या पुरानी थी, समाधान आज मिला”स्थानीय निवासियों ने इस मुद्दे को लेकर क्षेत्रीय विधायिका नीलिमा कटियार से शिकायत की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने नगर निगम को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।इसके बाद वार्ड 35 के भाजपा पार्षद आनंद शुक्ला और जोन-6 के इंस्पेक्टर चेतन कुमार सिंह की मौजूदगी में विशेष अभियान चलाया गया। बुलडोजर की मदद से नालों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया, जिससे जल निकासी व्यवस्था को फिर से बहाल किया जा सका।

👉 “लंबे इंतजार के बाद मिली राहत”कार्रवाई के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली और प्रशासन की इस पहल की सराहना की। लोगों का कहना है कि लंबे समय से चली आ रही समस्या का अब समाधान संभव हो पाया है।

📌 प्रशासन का संदेश:नगर निगम की इस कार्रवाई को साफ-सफाई व्यवस्था सुधारने और अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त रुख के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर में जहां-जहां अतिक्रमण से जनसमस्याएं उत्पन्न हो रही हैं, वहां इसी तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

✍️ बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट

Screenshot 2026 04 02 00 20 46 16 7352322957d4404136654ef4adb64504
Gridart 20260322 194057900

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp