BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुरराजनीति

एम आई एम के नेता मोहम्मद यूनुस का हुआ स्वागत

कानपुर। बाबू पुरवा के रहने वाले मोहम्मद यूनुस एम आई एम पार्टी की ओर से कैंट विधानसभा 216 से आगामी 2027 को होने वाले विधानसभा चुनाव में विधायक प्रत्याशी रूप में अभी से क्षेत्र में जोर-शोर से जनसंपर्क शुरू कर दिया है। मीडिया के पूछने पर एम आई एम नेता मोहम्मद यूनुस ने कहा कि अभी मेरा टिकट नहीं हुआ है यह पार्टी के ऊपर है किसको टिकट देती है किसको नहीं यदि मुझे टिकट मिला तो मैं आगामी 2027 के चुनाव में कैंट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़कर हर विधायक जरूर बनूंगा पत्रकार द्वारा किए गए सवाल पर मोहम्मद यूनुस ने कहा कि मैं शिक्षा विभाग चिकित्सा विभाग सहित अन्य कार्य को दिन-रात क्षेत्र में रहकर समस्या का समाधान करूंगा। एम आई एम के नेता मोहम्मद यूनुस ने आज साबिर के मैदान बाबू पुरवा स्थित एक न्यूज़ चैनल के कार्यालय में अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ पहुंचे जिस पर क्षेत्रीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। न्यूज़ चैनल के चीफ एडिटर हामिद हुसैन, कैमरामैन बबीता वर्मा, उप संपादक आमिर हुसैन, मोहम्मद नसीम अंसारी एडवोकेट, अफजाल भाई, वरिष्ठ पत्रकार शकील अहमद, आकिल हुसैन, रेहान खान, जरार हुसैन, दानिश मंसूरी, सहित सैकड़ो से अधिक कार्यकर्ता साथी मौजूद थे।

*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp