समाधान नहीं हुआ तो होगा चक्का जाम

सखरेज गाँव में पानी के लिए हाहाकार: रचना सिंह गौतम ने दी 3 दिन की चेतावनी, कहा- “समाधान नहीं हुआ तो होगा चक्का जाम।
कानपुर। बिल्हौर विधानसभा के शिवराजपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सखरेज में पेयजल की भीषण किल्लत को लेकर समाजवादी पार्टी की पूर्व प्रत्याशी श्रीमती रचना सिंह गौतम ने सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को सक्रेज गाँव का दौरा कर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों की लापरवाही पर कड़ी आपत्ति जताई।सपा सरकार की योजना की अनदेखी:रचना सिंह ने बताया कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान यहाँ पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था, जिससे पूरे गाँव को जल आपूर्ति होती थी। लेकिन भाजपा के 10 वर्षों के कार्यकाल में रखरखाव के अभाव में टंकी सफेद हाथी बन गई है। आज यहाँ के निवासी 4 किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर हैं।ब्राह्मण समाज और ग्रामीणों की पीड़ा:उन्होंने कहा कि क्षेत्र का सम्मानित ब्राह्मण समाज और अन्य ग्रामीण आज दूसरों के दरवाजों पर जाकर पानी मांगने को विवश हैं। “हम विश्व गुरु बनने की बात करते हैं, लेकिन अपने लोगों को प्यासा मार रहे हैं।” रचना सिंह ने आरोप लगाया कि अधिकारियों के अंदर की नैतिकता खत्म हो चुकी है और उन्हें जनता की पुकार सुनाई नहीं दे रही।प्रशासन को अल्टीमेटम:रचना सिंह ने मौके से ही संबंधित अधिकारियों से वार्ता की, जिस पर विभाग ने 3 दिन के भीतर सुधार का आश्वासन दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि 3 दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे दिनांक 8 अप्रैल को ग्रामीणों के साथ मिलकर गांव में बने टंकी परिसर से आंदोलन की चेतावनी दी उन्होंने कहा कि जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी उपस्थित रहे साथ में ग्रामीण हर्ष शुक्ला, रवि चंदेल, राघवेंद्र चौहान, ऋषि कांत।
*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*


