BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर

विनियमितिकरण कि मांग को लेकर राजस्व संग्रह सीजनल अमीन कर्मचारी सेवक वेलफेयर एसोसिएशन का धरना-प्रदर्शन ।

कानपुर , आज 06.04.2026 को सीजनल संग्रह अमीनों व सीजनल संग्रह अनुसेवकों के विनियमितिकरण कि मांग को लेकर राजस्व संग्रह सीजनल अमीन कर्मचारी सेवक वेलफेयर एसोसिएशन का धरना-प्रदर्शन किया गया.

यह प्रदर्शन राजस्व संग्रह सीजनल अमीन कर्मचारी सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित किया गया।कर्मचारियों का कहना है कि कई वर्षों से उनका विनियमितिकरण लंबित है, जबकि शासन स्तर से आदेश भी जारी हो चुके हैं।

आरोप है कि मुख्य राजस्व लेखाकार कार्यालय और एडीएम फाइनेंस स्तर पर फाइलों को रोककर प्रक्रिया को जानबूझकर आगे नहीं बढ़ाया जा रहा, जिससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है।

प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, जिला अध्यक्ष प्रवीण वाजपेई, जिला महामंत्री संजय श्रीवास्तव, अरविंद रावत, सुरेंद्र मिश्रा समेत दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जिलाधिकारी इस समस्या का समाधान करना चाहते हैं, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर बाधाएं आ रही हैं।हालांकि, जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद फिलहाल धरना-प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया है।

👉 बिंदास बोल न्यूज़ के लिएकानपुर से संवाददाता विनायक मिश्रा की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp