BB ओरिजिनलNews Officeइटावा

महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा, श्रद्धा और उल्लास से सराबोर हुआ नगर ।

मेडिटेशन गुरू विहसंत सागर महाराज जी का रहा सानिध्य।

विधायक सरिता भदौरिया ने हरी झंडी दिखाई,शोभायात्रा मे पुलिस बल रहा मौजूद।

इटावा– 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती के अवसर पर शहर के श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, सरायशेख से इस वर्ष भव्य शोभायात्रा निकाली गई। आचार्य श्री 108 विराग सागर महाराज जी के शिष्य, मेडिटेशन गुरु मुनि श्री 108 विहसंत सागर महाराज जी ससंघ के सानिध्य में आयोजित इस शोभायात्रा को सदर विधायक सरिता भदौरिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा प्राचीन रथ पर विराजमान भगवान श्रीजी की प्रथम आरती उतारी।शोभायात्रा कोतवाली चौराहा, सीओ सिटी चौराहा, पचराहा,राजागंज चौराहा, रंगलाल चौराहा तहसील चौराहा, बजाज लाइन,नगरपालिका चौराहा ,पक्की सराये, तिकोनिया, नौरंगाबाद ,सबित गंज चौराहा, सहित विभिन्न मार्गों से होती हुई माया मैरिज होम पहुंचकर संपन्न हुई।

इसी बीच श्रीजी की आरती उतरने का सौभाग्य पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, पूर्व चैयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू,व सभासद शरद वाजपेयी को प्राप्त हुआ।यात्रा में दर्जनों आकर्षक झांकियां शामिल रहीं, जिनमें भगवान महावीर स्वामी, सोलह स्वप्न एवं पद्मावती माता की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए।मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा शरबत, आइसक्रीम एवं शीतल पेय का वितरण किया गया।

विभिन्न स्थानों पर भगवान की आरती उतारकर भव्य स्वागत किया गया, जिससे पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी अभयनारायण राय, कोतवाली प्रभारी यशवंत सिंह एस आई मुकेश कुमार एस आई कासिब हानिफ पुलिस बल के साथ व्यवस्था संभाले रहे। वहीं श्री महावीर जयंती महोत्सव समिति एवं सकल दिगंबर जैन समाज के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय मौजूद रहे।

बिंदास बोल संवाददाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp