गंगा दशहरा को लेकर प्रशासन अलर्ट

कानपुर। गंगा दशहरा को लेकर प्रशासन अलर्ट, बिठूर में हाई लेवल मीटिंग, आगामी *ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व* को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त पश्चिम *एस.एम. कासिम आबिदी* ने बिठूर स्थित *नाना राव पेशवा स्मारक पार्क* में संभ्रांत नागरिकों के साथ अहम बैठक की।बैठक में एसीपी कल्याणपुर, एसडीएम सदर, थाना प्रभारी बिठूर व सफीपुर (उन्नाव) सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की।*घाटों पर लिया व्यवस्थाओं का जायजा*बैठक के बाद अधिकारियों ने गंगा घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और साफ-सफाई की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।*सख्त निर्देश जारी*डीसीपी पश्चिम ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पर्व के दौरान सुरक्षा, ट्रैफिक मैनेजमेंट और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता देने के आदेश दिए गए हैं।👉 कुल मिलाकर, गंगा दशहरा को लेकर बिठूर में प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और हर स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड की रिपोर्ट
