BB ओरिजिनलअपराधउत्‍तर प्रदेशकानपुर

बादशाही नाका पुलिस को मिली बड़ी सफलता

कानपुर। बादशाही नाका पुलिस ने शातिर चोर गैंग का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं और एक युवक शामिल हैं, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।पुलिस के अनुसार, यह गिरोह बैटरी रिक्शा में बैठकर महिलाओं को अपना शिकार बनाता था और सुनसान या भीड़भाड़ वाले इलाकों में मौका पाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। गिरफ्तार आरोपी जूही क्षेत्र के परम पुरवा इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण और 49,570 रुपये नगद बरामद किए हैं। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि गिरोह के कई सदस्यों पर पहले से ही विभिन्न आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।एडीसीपी पूर्वी अंजलि विश्वकर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा है।

एडीसीपी पूर्वी अंजली विश्वकर्मा 👇

Screenshot 2026 03 26 22 38 17 07 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
Gridart 20260322 194057900

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp