BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर

ड्रेन पाइप बना मौत का जाल,PWD की लापरवाही ने ली दो जान

Img 20260610 wa0035

कानपुर के बर्रा बाईपास हाईवे पर बने एलिवेटेड फ्लाईओवर ने आज एक बार फिर सिस्टम की नाकामी को बेनकाब कर दिया। फ्लाईओवर पर जल निकासी के लिए बाहर निकला ड्रेन पाइप दो युवकों के लिए मौत का फंदा बन गया। तेज रफ्तार बाइक अचानक पाइप में फंस गई, जिससे तीन युवक बुरी तरह उछलकर सड़क पर जा गिरे।

हादसा इतना भीषण था कि दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। तीनों युवक नौबस्ता की ओर जा रहे थे।

सबसे बड़ा सवाल — क्या ये हादसा था या सरकारी लापरवाही से हुई हत्या?

स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। आरोप है कि जिस खतरनाक पाइप ने दो जिंदगियां निगल लीं, वहां न कोई चेतावनी बोर्ड था, न कोई बैरिकेडिंग। यानी मौत खड़ी थी, और जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठे थे।

PWD और नगर निगम की घोर लापरवाही अब कटघरे में है। क्या इन विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी या फिर हर बार की तरह फाइलों में ही मामला दबा दिया जाएगा?

मृतकों के परिजन इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं। उनकी मांग है कि दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो और परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए।

लेकिन सवाल वही — आखिर कब तक कानपुर की सड़कों पर ऐसे ही लापरवाही के चलते लोग अपनी जान गंवाते रहेंगे?

बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड की रिपोर्ट

Img 20260610 wa0034

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp