करोड़ों की संपत्ति वापस करके पुलिस ने दिया शिकायतकर्ता को दिवाली रिटर्न गिफ्ट।
मुंबई, पुलिस जोन 12 के अंतर्गत खोई और चोरी हुई संपत्ति का पता लगाने और उसे वापस करने के लिए एक समर्पित अभियान के हिस्से के रूप में, डीसीपी जोन 12 ने 3.88 करोड़ रुपये मूल्य की बरामद कीमती वस्तुओं को उनके असली मालिकों को सौंपने के लिए एक विशेष पहल का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम में 2.25 किलोग्राम सोने के आभूषण, 2 बसें, 7 ऑटो-रिक्शा, 13 मोटरसाइकिल, 4 लैपटॉप और 689 मोबाइल फोन शामिल थे जिसकी कुल कीमत 3 करोड़ 87 लाख 66 हजार 607 रुपए थी, जो सभी दहिसर, कस्तूरबा मार्ग, समता नगर, कुरार, डिंडोशी, वनराई और आरे पुलिस स्टेशन में दर्ज मामलों से बरामद किए गए थे।

इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त माननीय श्री शशि कुमार मीणा जॉन 12 के पुलिस उपायुक्त श्री महेश चिमटे जोन 12 के सहायक पुलिस आयुक्त श्री मालोजी शिंदे, श्री कैलाश बर्वे श्री विजय भिशें, स्थानीय पुलिस थानों के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक और बड़ी संख्या में शिकायतकर्ता नागरिक उपस्थित थे इस अवसर पर नागरिकों को अपनी चोरी हुई संपत्ति बरामद करने के लिए पुलिस का आभार व्यक्त किया।
सतीशकुमार मंडोरा बिंदास बोल संवाददाता मुंबई।

