BB ओरिजिनलअपराधमहाराष्ट्रमुंबई

14 वर्षों से फरार, पुलिस ने क्या उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार।

मुंबई पुलिस, अपराध क्रमांक 35/2011 धारा 324, 323, 427, 452,34 आईपीसी न्यायालय प्रकरण क्रमांक 195/पिडब्लु, 2011 से फरार आरोपी शशि कुमार मातबर यादव ( उस समय उम्र 32 वर्ष पता 8/17 थोकशी झोपड़पट्टी, चाइना मिल के सामने, शिवरी मुंबई 400015) था।प्रथम न्यायिक दंडाधिकारी मुंबई पर उपस्थित न होने पर उसके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया गया था ।

उस क्षेत्र के शिवरी स्थित पूर्व मलिन बस्ती में अनेक झोपड़ियां होने से खोजबीन के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिली । जांच के दौरान मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी उत्तर प्रदेश स्थित अपने पैतृक गांव में रहने का पता चला। पुलिस ने तुरंत दल बनाकर उत्तर प्रदेश रवाना होकर अभीयुक्त को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया।

यह कार्यवाही श्री राधासुधा आर संयुक्त पुलिस आयुक्त ,श्री सचिन कदम, माटुंगा डिवीजन ,श्री विनोद तावड़े वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, आर के मार्ग पुलिस स्टेशन के मार्गदर्शन में जांच अधिकारी पी.ओ.डी.एन. पल्लवी यादव, महागांवकर वह अन्य पुलिस के द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।

सतीशकुमार मंडोरा बिंदास बोल संवाददाता मुंबई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp