कार से दबकर हुई युवक कि मौत।
शाहजहांपुर,गांव कैसरपुर के रहने वाले मोहम्मद हुसैन पुत्र जाने आलम उम्र तकरीबन 28 साल खुटार से सिलाई मशीन लेकर लौट रहे थे गांव से चार पांच किलोमीटर दूर ऐक गाड़ी UP 72 BU 6638 तेज़ रफ़्तार से आ रही थी तेज़ रफ़्तार के चलते गाड़ी पहले सागून के पेड़ से टकराईं जिससे गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया फिर बाईक से घर लौट रहे मोहम्मद हुसैन और उनके साथी की तरफ गाड़ी आई बाईक वाले ने गाड़ी छोड दी और कूद गये पीछे बैठे की मोहम्मद हुसैन बाइक और सिलाई मशीन के साथ नीचे गिरे और उनके ऊपर वो गाड़ी आ गीरी और वो गाड़ी के नीचे ही दब गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
और ड्राइवर को भी गम्भीर रूप से चोटें आईं हैं जो मुंह के बल ज़मीन पर पडा।
और सूत्रों ने बताया है की गाड़ी में दो महीलाएं भी थी जो मौका पाकर फरार हो गईं
मोहम्मद हुसैन अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे और दो साल पहले उनकी शादी हुई थी
लोगों की मदद से मोहम्मद हुसैन के जिस्म को गाड़ी के नीचे से निकाला गया और प्रशासन की मौजूदगी में उन्हें उनके परीवार वालों को सौंप दिया गया
प्रशासन गाड़ी की जांच पड़ताल में लगी है
बिंदास बोल संवाददाता

