BB ओरिजिनलNews Officeउत्‍तर प्रदेशकानपुर

कानपुर में जाम पर सख्ती: एडिशनल सीपी के फंसते ही 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर।

कानपुर के घंटाघर चौराहा पर भीषण जाम मिलने के बाद सख्त कार्रवाई की गई। जाम में फंसने पर एडिशनल पुलिस कमिश्नर (कानून-व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा ने मौके पर ही जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए

।जांच में पाया गया कि ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए तैनात पुलिसकर्मी मौके से नदारद थे। इस लापरवाही पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर समेत दो दरोगाओं को लाइन हाजिर कर दिया गया।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यातायात व्यवस्था में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp