BB ओरिजिनलअपराधउत्‍तर प्रदेशकानपुर

बछड़े की हत्या से तनाव, पुलिस ने संभाली स्थिति

कानपुर। साउथ जोन के अंतर्गत नौबस्ता थाना क्षेत्र में देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। आवास विकास चौकी क्षेत्र स्थित विजय चेस्ट हॉस्पिटल के पीछे एक बछड़े की गर्दन काटे जाने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही नौबस्ता थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए भीड़ को शांत कराया और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की गहन जांच में जुटी है और इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस कमिश्नरेट ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक जानकारी पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।

*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp