बेगम पुरवा सर कटा मैदान में दुकानदार से आरोपी करते वसूली

कानपुर। बाबू पुरवा थाना क्षेत्र में बेगम पुरवा स्थित सर कटा मैदान में दुकान लगाने पर आमने-सामने के दुकानदार जो की दबंग किस्म के हैं वो लोग दुकान लगाने के लिए पैसे की डिमांड करते हैं न देने पर मारपीट करते हैं जबकि सर कटा मैदान नगर निगम विभाग के अंडर में आता है परंतु संबंधित कुछ पुलिस कर्मियों से साठ गांठ होने के कारण आरोपी दबंग दुकानदारों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं होती है दबंग दुकानदारों के हौसले बुलंद है**बेगम पुरवा सर कटा मैदान में दुकान लेडीज सेंटर गारमेंट्स लगाने वाले समसुल हई उर्फ मुन्ना ने बताया कि नूर मोहम्मद उर्फ बाबू पकौड़ी वाला ने कहा कि अफजल, इलियास, नसीम, लियाकत ने कहा है कि अब आपकी दुकान नहीं लगेगी। पीड़ित दुकानदार मुन्ना ने कहा कि जैसे सबकी लगती है दुकान वैसे मेरी भी लगेगी इसी बात पर नूर मोहम्मद उर्फ बाबू पकौड़ी वाले ने गंदी गंदी गालियां देते हुए अपने अन्य परिवार साथियों के साथ मिलकर लात चुसो से मारा और जान से मार देने की धमकी दिया जिसका मुकदमा थाना बाबू पुरवा में दर्ज है।*आरोपियों ने रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पीड़ित व उसके परिवार को 15 मार्च 2026 दोबारा मारपीट किया और आरोपी मोहम्मद इरफान पुत्र नूर मोहम्मद उर्फ जो कि चोरी के मुकदमे में जेल गया था। आरोपी ने धमकी दिया कि पीड़ित को जान से खत्म करके तब जेल जाएगा संबंधित पुलिस से सेटिंग गेटिंग करके पीड़ित व उसके परिवार लड़की बच्चों का का फर्जी नाम डालकर झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया**इतना ही नहीं बाबू पकौड़ी वाले से साठ गांठ रखने वाले जो दबंग बड़े दुकानदार हैं उनसे मिल कर साजिश षड्यंत्र करके दुकान लगाने पर हत्या कर देने की धमकी दी जा रही है जबकि फुटपाथ की जगह मैदान नगर निगम विभाग के अंदर में आता है परंतु दादागिरी गुंडागर्दी की जा रही है माननीय पुलिस कमिश्नर महोदय कानपुर नगर व प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री से सुरक्षा व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।
*मेरा चैनल किसी घटना की पुष्टि नहीं करता है प्रार्थना पत्र बयान के आधार पर खबर प्रसारित की जा रही है*
*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

