तीन राज्यो के मौसम में भारी बदलाव,कई हिस्सों में बारिश तो कई हिस्सों में बादलों का आवागमन।
मौसम अलर्ट 31 मार्च । हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश और बादलों का विकास शुरू हो चुका है। कई जिलों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा रही है
और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बौछारें भी देखने को मिली हैं।अब बादलों की चाल को देखते हुए यह गतिविधियां धीरे-धीरे आगे बढ़ रही हैं और अगले चरण में अन्य इलाकों में भी मौसम सक्रिय होने की संभावना है।
आने वाले 3 घंटों में फाजिल्का, भठिंडा, मुक्तसर, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, गुड़गांव, दिल्ली, फरीदाबाद, झज्जर, मथुरा, अलीगढ़, बुलन्दशहर, भरतपुर, अलवर, जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, चूरू, बीकानेर, नागौर, अजमेर, भीलवाड़ा, राजसमंद और टोंक जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी
।इन क्षेत्रों में बिखरी हुई हल्की बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बौछारें, गरज-चमक और ओलावृष्टि भी संभव है।यह गतिविधियां चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ेंगी, इसलिए हर जगह एक साथ प्रभाव नहीं होगा।बादलों की चाल पर लगातार नजर बनी हुई है, आगे की अपडेट समय-समय पर दी जाएगी।
बिंदास बोल संवाददाता

