लेडीज फैशन हब (zoya’s ladies fashion hub) का भव्य शुभारंभ

कानपुर। साउथ क्षेत्र बाकरगंज गली नंबर 1 चूड़ी मार्केट में जोयास लेडीज फैशन हब (zoya’s ladies fashion hub) का भव्य शुभारंभ हो गया है जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में व्यापारी नेता ज्ञानेश मिश्रा ने किया है।यहां पर लड़कियों व महिलाओं के लिए सभी प्रकार के सूट, लहंगे साड़ी आदि सभी प्रकार की वैरायटिया उचित दामों पर उपलब्ध है जोयास लेडीज फैशन हब की आनर जोया परवीन ने कहा कि ये उनकी दूसरी ब्रांच है पहली ब्रांच ईसाईयों का मैदान , बाकरगंज मे स्थित है जोया बताती हैं कि उनका परिवार 60 वर्षों से गारमेंट्स बाजार में सेवा दे रहा है जिसमें बाबा क्लाथ हाउस ,बाबा कलेक्शन,बाबा गारमेंट्स,बाबा हैंडलूम,बाबा ट्रेडर्स ,आदि दुकाने शामिल हैं पिता मोहम्मद शमीम के निधन के बाद से एक महिला होकर भी उन्होंने पिता के व्यापार को आगे बढ़ाएं रखा और दो वर्ष में अपनी दूसरी शाखा का भी शुभारंभ कर दिया है उन्होंने बताया कि कानपुर साउथ की महिलाएं नवीन मार्केट व गुमटी कपड़े खरीदने जाती है लेकिन अब उनको इतनी दूर नही जाना पड़ेगा क्योंकि जो वैरायटिया वहां मिलेगी उससे अच्छी और लेटेस्ट वैरायटिया जोयास लेडीज फैशन हब में मिलेगी यहां पर लेडीज कपड़ों की शुरुआती कीमत मात्र 300 रूपए से है ।इस अवसर पर मोहम्मद गुलफाम,वकील अहमद, फरहान किड्स फियर के आनर जान मोहम्मद आदि लोग मौजूद थे।


