अनवरगंज जीआरपी के सिपाही रत्नेश कुमार का कल्याणपुर रेलवे स्टेशन पर सराहनीय कार्य
कानपुर। कल्याणपुर रेलवे स्टेशन पर 11:54 पर आने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में बहुत अधिक भीड़ हो जाती है यात्रियों को बैठाने में बहुत असुविधा होती है इस विषय पर कई बार रेलवे प्रशासन को ट्वीट किया गया है गाड़ी के डिब्बे बढ़ाने के लिए लेकिन रेलवे प्रशासन ने अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया है इतनी बड़ी समस्या से यात्रियों को जूझना पड़ता है लेकिन रेलवे प्रशासन के कान में जू तक नहीं रेगती है आए दिन यात्री होते हैं दुर्घटना का शिकार कब आंखें खोलेगा रेलवे प्रशासन कब मिलेगी यात्रियों को सुविधा जवाब देने वाले अधिकारी हैं मौन ऐसे में जीआरपी के सिपाही रत्नेश कुमार ट्रेन के अंदर बुजुर्ग यात्रियों को स्थान ग्रहण करवाने का सराहनी कार्य करते दिखाई पड़े जीआरपी सिपाही रत्नेश कुमार के इस सराहनीय कार्य की यात्रियों से लेकर कल्याणपुर रेलवे स्टेशन पर चर्चा का विषय बना हुआ है *बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

