BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशबिंदास बोल खास

हर व्यक्ति को न्याय दिलाना सरकार की प्रतिबद्धता : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

बिंदास बोल ब्यूरो की रिपोर्ट

जनता की बात – जनता दर्शन बना जन संवाद का सशक्त माध्यम

लखनऊ। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय, 7-कालिदास मार्ग, लखनऊ पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों नागरिकों से सीधे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।जनता दर्शन में भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मुद्दे, चिकित्सा सहायता, पेंशन, आवास, सड़क, बिजली-पानी, पुलिस कार्यवाही, शिक्षा व रोजगार जैसे मामलों से जुड़े लोग उपस्थित हुए। मौर्य ने कहा कि “जनता दर्शन आमजन से सीधे संवाद का माध्यम है, जिससे सरकार को जमीनी हकीकत का पता चलता है। जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”जनता की आवाज़ को मिली प्राथमिकता

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को निर्देश दिया कि:सभी समस्याओं का समयबद्ध और संतोषजनक समाधान हो।किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जरूरत पड़ने पर अधिकारी मौके पर जाकर निरीक्षण करें और रिपोर्ट दें।उत्पीड़न व भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों में कठोर कार्रवाई की जाए।सेवा और समर्पण का संकल्पश्री मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार हर जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का पूरा लाभ दिलाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कोई भी पीड़ित निराश होकर वापस नहीं लौटेगा।महिलाओं, दिव्यांगजनों और बुजुर्गों की समस्याओं को विशेष प्राथमिकता देते हुए उप मुख्यमंत्री स्वयं उनके पास जाकर संवाद करते नजर आए। उन्होंने कहा कि “हर व्यक्ति की हर समस्या का हर संभव समाधान किया जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी को बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp