बिंदास बोल खबर का बड़ा असर- आरोपी शिवम गिरफ्तार

कानपुर। बिंदास बोल के पत्रकार राजू गौड़ द्वारा प्रमुखता से उठाई गई खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। मामले को कानपुर पुलिस कमिश्नर ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया, जिसके बाद हनुमंत विहार थाना पुलिस ने आरोपी शिवम को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।दरअसल, थाना हनुमंत विहार क्षेत्र की चौकी उस्मानपुर से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया था, जहां शिवम नाम का व्यक्ति एक महिला सलीना के साथ लगातार गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार कर रहा था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भी शुरुआत में स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे थे।पीड़िता लगातार न्याय की गुहार लगा रही थी, लेकिन कार्रवाई में देरी से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया था। जैसे ही यह खबर प्रमुखता से उठाई गई, पुलिस प्रशासन हरकत में आया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।👉 यह कार्रवाई एक बार फिर साबित करती है कि सशक्त पत्रकारिता समाज में बदलाव ला सकती है।अब आगे पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
📍 मामला: चौकी उस्मानपुर, थाना हनुमंत विहार, कानपुर

