लूट मामले में पुलिस मुठभेड़ के बाद 6 आरोपी गिरफ्तार

कानपुर। लूट मामले में पुलिस मुठभेड़ के बाद 6 आरोपी गिरफ्तार, ₹10.73 लाख बरामद। शुरुआत में वादी रिपोर्ट दर्ज नहीं करा रहा था, लेकिन बैंक जांच में ₹3.20 करोड़ की निकासी सामने आई। ₹25 लाख कैरियर के जरिए ले जाए जा रहे थे, तभी लूट हुई।तकनीकी जांच में आरोपियों की लोकेशन दिल्ली के जामा मस्जिद क्षेत्र, कश्मीर और नेपाल तक मिली। दो आरोपी रेकी कर रहे थे और पहले से योजना बना रहे थे।मुख्य आरोपी महफूज के कई बैंक खातों में करोड़ों का लेन-देन मिला। मामले की सूचना आयकर विभाग, जीएसटी, ईडी और RBI को दी जाएगी। पुलिस टीम को ₹1 लाख पुरस्कार की घोषणा।
*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट


