हत्या के विरोध में कोतवाली के सामने शव रखकर चक्काजाम आरोपियों की गिरफ्तारी व परिजन को नौकरी की मांग आश्वासन के बाद जाम समाप्त
सागर,पुरव्याऊ इलाके में निगम के मस्टरकर्मी चंद्रलेश चौरसिया की हत्या के बाद गुरुवार को परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर करीब 12 बजे परिजन शव को लेकर कोतवाली थाना पहुंचे और थाने के सामने चक्काजाम कर दिया।

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 7:30 बजे चंद्रलेश चौरसिया पर उनके रिश्ते में लगने वाले भतीजे ने 4–5 साथियों के साथ कटर से हमला कर दिया। बीच-बचाव में उनकी पत्नी शशि प्रेम बाई भी घायल हो गईं। गंभीर रूप से घायल चंद्रलेश की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के पीछे टोना-टोटका और संपत्ति विवाद की बात सामने आ रही है।चंद्रलेश मूल रूप से नगर निगम के वाहन विभाग में मस्टर रोल पर कार्यरत थे।

गणेश मंदिर क्षेत्र में घर पर ही पत्नी के साथ समोसे का व्यवसाय भी चलाते थे।गुरुवार को परिजनों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, आरोपियों के मकान दौड़ने और मृतक परिवार को आर्थिक सहायता व परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद करीब 1:30 बजे चक्काजाम समाप्त किया गया और शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।
मनोज मेहरा बिंदास बोल संवाददाता

