कानपुर में चोरी का खुलासा: 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार।
कानपुर, लाखों के जेवर बरामदकानपुर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रावतपुर थाना क्षेत्र पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में लाखों के जेवरात चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने करीब 400 सीसीटीवी कैमरों की जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर मामा तालाब ग्राउंड के पास से आरोपियों को दबोचा।गिरफ्तार आरोपियों में राजेश बाथम (39), आशु अनिनहोत्री उर्फ आशु पंडित (42) और सौरभ सिंह चंदेल (34) शामिल हैं।
इनके पास से 2 कड़े, 2 चैन और 1 अंगूठी (पीली धातु) बरामद की गई है।पुलिस के अनुसार, तीनों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
बिंदास बोल संवाददाता

