BB ओरिजिनलअपराधउत्‍तर प्रदेशकानपुर

फर्जी रेलवे अधिकारी गिरफ्तार, नकली आईडी के सहारे चला रहा था रौब

Img 20260418 wa0003

कानपुर। सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर एक शातिर फर्जी रेलवे अधिकारी को पकड़ने का मामला सामने आया है। आरोपी की पहचान संजय कुमार के रूप में हुई है, जो खुद को रेलवे का अधिकारी बताकर ट्रेनों में सफर कर रहा था और यात्रियों पर रौब झाड़ते हुए संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त था।जानकारी के मुताबिक, आरोपी शिवगंगा एक्सप्रेस में यात्रा कर रहा था। उसके व्यवहार और पहचान को लेकर यात्रियों और रेलवे स्टाफ को शक हुआ, जिसके बाद तुरंत विजिलेंस और रेलवे सुरक्षा टीम को सूचना दी गई। जांच के दौरान आरोपी के पास से रेलवे मंत्रालय का एक फर्जी पहचान पत्र (आईडी कार्ड) बरामद हुआ, जिसमें वह खुद को अधिकारी दर्शा रहा था। गहन जांच में यह आईडी पूरी तरह नकली पाई गई।ट्रेन के कानपुर सेंट्रल पहुंचते ही सतर्क टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिससे उसके इरादों पर और भी संदेह गहरा गया।प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने में भी शामिल हो सकता है। फिलहाल रेलवे पुलिस और विजिलेंस टीम पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और आरोपी के नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।

*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

Img 20260403 wa0004

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp