नगर निगम जोन-3 पर पार्षद का आरोप, विकास कार्यों में लापरवाही से बढ़ा आक्रोश।
कानपुर | संकानपुर नगर निगम के जोन-3 क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। वार्ड-102 बेगमपुरवा की पार्षद निशा अकील शानू ने नगर निगम अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।
पार्षद का कहना है कि क्षेत्र में सड़क, नाली, सफाई सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर कई बार शिकायतें और पत्राचार किया गया, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उनका आरोप है कि शिकायतों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है
जिससे क्षेत्र की जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने यह भी कहा कि विकास कार्य पूरी तरह प्रभावित हैं और हालात जस के तस बने हुए हैं। पार्षद के मुताबिक, यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्रीय जनता के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा।
वहीं, स्थानीय लोगों ने भी पार्षद के आरोपों का समर्थन करते हुए नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जांच व कार्रवाई की मांग की है।हालांकि, इस मामले में नगर निगम के संबंधित अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

