BB ओरिजिनलNews Officeउत्‍तर प्रदेशकानपुर

कानपुर। होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा में नकल कराने के संगठित प्रयास का बड़ा खुलासा हुआ है।

कानपुर बीएनएसडी इंटर कॉलेज में 25 अप्रैल 2026 को दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान पुलिस की सतर्कता से पूरे षड्यंत्र का भंडाफोड़ किया गया।ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने एक इन्विजिलेटर को संदिग्ध हालत में वॉशरूम की ओर जाते देखा और उसे रोककर तलाशी ली।

जांच के दौरान उसके पास से छिपाकर रखी गई प्रश्नपत्र बुकलेट बरामद हुई। पूछताछ में सामने आया कि वह एक अन्य इन्विजिलेटर और कॉलेज के एक केमिस्ट्री लेक्चरर के साथ मिलकर नकल कराने की योजना में शामिल था।जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपियों ने पहले से एक कमरे में मोबाइल और प्रिंटर की व्यवस्था कर रखी थी।

वहां प्रश्नपत्र हल कर उसकी कॉपी तैयार की जा रही थी। साथ ही, अनुपस्थित अभ्यर्थियों की OMR शीट भरकर उन्हें अनुचित लाभ दिलाने की साजिश रची गई थी। कॉलेज के संबंधित लेक्चरर द्वारा इस पूरे काम के लिए संसाधन और कमरा उपलब्ध कराया गया था।मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना कर्नलगंज में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।इस बड़ी परीक्षा अनियमितता को समय रहते रोकने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस आयुक्त द्वारा पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

बाइट – पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव

बिंदास बोल संवाददाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp