BB ओरिजिनलअपराधउत्‍तर प्रदेशकानपुर

दो पक्षों में खूनी संघर्ष,कई घायल

Screenshot 2026 05 23 13 09 12 13 7352322957d4404136654ef4adb64504

कानपुर। बिठूर थाना क्षेत्र में आधी रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब ईश्वरी गंज इलाके में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई और दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई। सूत्रों के मुताबिक विवाद जिला पंचायत सदस्य के पति और गांव के प्रधान के भाइयों के बीच हुआ, जिसने देखते ही देखते पूरे इलाके को तनाव में डाल दिया। लाठी-डंडे चलने से कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही बिठूर थाना पुलिस भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया।

Screenshot 2026 05 23 13 10 24 61 7352322957d4404136654ef4adb64504

पुलिस ने घायल लोगों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि विवाद की जड़ पुरानी रंजिश हो सकती है, हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है। *बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

Img 20260403 wa0004

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp