आधी रात दबंगों का हमला, महिला से छेड़छाड़ व परिवार से मारपीट

पीड़ित ने थाने में दी तहरीर, जान को खतरा बताते हुए लगाई न्याय की गुहार
कानपुर नगर। सचेंडी थाना क्षेत्र के ग्राम दूल में आधी रात दबंगों द्वारा एक घर में घुसकर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में परिवार के साथ मारपीट और महिला से छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।पीड़ित सौरभ के अनुसार, चार-पांच दबंग और कुछ अज्ञात लोग लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर में जबरन घुस आए और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। इस दौरान उनके भाई के आंख के ऊपर गंभीर चोट आई है।पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनकी पत्नी के साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ भी की। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।सौरभ ने इस संबंध में सचेंडी थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में क्या कार्रवाई की गई है, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। स्थानीय लोगों ने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
रिपोर्ट: राजू गौड़, बिंदास बोल कानपुर
