BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुरशिक्षा

श्री लाड़ली जी परिवार ने 30 मेधावी बच्चों को किया सम्मानित

Gridart 20260616 005402900

कन्याओं का पूजन-अर्चन करके चांदी के नोट किए भेंट

कानपुर । कानपुर की सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था श्री लाड़ली जी परिवार के द्बारा मनीराम स्थित बम्बईया धर्मशाले में मेधावी बच्चों के सम्मान समारोह का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य सलिल विश्नोई , विधायक अमिताभ बाजपेई, बीजेपी नेता सुरेश अवस्थी व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व पार्षद नीना अवस्थी मौजूद रहे। ।कार्यक्रम का शुभारंभ परिवार की अध्यक्ष आकांक्षा गुप्ता व महामंत्री अंजू खन्ना ने अतिथियों का स्वागत व सम्मान करके किया वहीं अतिथियों द्वारा 30 मेधावी बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका हौसला अफजाई किया गया ।तत्पश्चात श्री लाड़ली जी परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर नवरात्रि की तर्ज पर कन्याओं का पैर धुलाकर तिलक लगाकर आरती उतारकर उपहार स्वरूप चांदी के नोट देकर विधि-विधान पूजन किया ।परिवार की अध्यक्ष आकांक्षा गुप्ता व महामंत्री अंजू खन्ना ने बताया कि ये परिवार प्रेमानंद महाराज की प्रेरणा से बनाया गया था परिवार का उद्देश्य समय समय पर सनातनी कार्यक्रम करते रहना है पिछले वर्ष भी छठी महोत्सव, मेधावियों का सम्मान और भी अन्य कार्यक्रम होते रहे हैं और ईश्वर की कृपा से आगे भी होते रहेंगे अभी परिवार में 1500 महिलाए निरंतर सेवाए दे रही है आगे श्री लाड़ली जी परिवार का स्तर और भी बढ़ेगा।इस अवसर पर ग्रीष्म अवस्थी, अध्यक्ष आकांक्षा गुप्ता , महामंत्री अंजू खन्ना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनीता गुप्ता, कोषाध्यक्ष सन्नो चौरसिया, वरिष्ठ मंत्री प्रिया वर्मा, मंत्री शिवानी खन्ना, पलक खन्ना, सुनीता गुप्ता , रूचि मल्होत्रा, गुनिका गुप्ता सहित छात्राओं के परिवार के अनेक सदस्य मौजूद थे।

हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के सम्मानित हुए बच्चों में

रिंशित टण्डन 94.6% ,इशिता अग्रवाल 94.6%, दृष्टि चौधरी 94.2%, पलक यादव 92%, वैभवी मिश्रा 90% ,भूमिका माहेश्वरी 86%, स्मृति सिंह 85.6%, निकुंज गुप्ता 85%,सृष्टि मिश्रा 82% ,अदिति गुप्ता 82%, देवांशी गुप्ता 81.5% , गगन गुप्ता 78%, ताब्या ओमर 74%, ओम गुप्ता 61% ,आयुषी शुक्ला 81% ,दृष्टि जैन 96.5% ,गुनिका गुप्ता (गौरी) 80% ,ख्याति गुप्ता 76% 14 , रिद्धिका कपूर 95.6% , श्रेया गुप्ता 92.8% , सोमिल गुप्ता 89.5% ,दिव्यांशी गुप्ता 89% ,अदिति मिश्रा 87% , आराध्या पाण्डे 82% ,शताक्षी विश्नोई 80% ,इशिता त्रिपाठी 80% , आर्यन जायसवाल 80% 10, खुशी वर्मा 78% ,पूजिता वर्मा 77% , वैष्णवी गुप्ता 68%, इप्सिता दीक्षित 86% है।
बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp