एरिया का भाई बनने के उद्देश्य से आरे कॉलोनी में हत्या का प्रयास, पुलिस ने मामला दर्ज किया!
मुंबई,मंगेश विजय वैरागडे, उम्र 28 वर्ष, धंधा मजूरी, निवासी, आरे कॉलोनी, गोरेगांव मुंबई ने आरे पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि 3 आरोपी ने साथ मिलकर, गणेशवाड़ी के पास नाले के किनारे, मांडवा, आरे कॉलोनी, गोरेगांव में मेरी और मेरे दोस्त की हत्या करने की कोशिश की जिससे हम गंभीर रूप से घायल हो गए।
शिकायतकर्ता ने कहा आरोपि का इरादा मुंबई में सड़क पर इलाके का भाई बनने और कॉलोनी में आतंक फैलाने के इरादा था!
शिकायत के आधार पर, 15/06/2026 को धारा 109(1), 351(3), 352, 3(5) बीएनएस 2023 के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है।
बिंदास बोल संवाददाता मुंबई

